October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरिद्वार कॉरिडोर पर सीएम धामी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को दिया करार जवाब, दिल्ली चुनाव पर भी बोले

हरिद्वार कॉरिडोर पर सीएम धामी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को दिया करार जवाब, दिल्ली चुनाव पर भी बोले

By on January 21, 2025 0 365 Views

हरिद्वार: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम और लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में रोड शो कर चुनाव प्रचार किया. इस दौरान सीएम धामी ने हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया.

हरिद्वार नगर निगम के चुनाव में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा हरिद्वार प्रस्तावित कॉरिडोर का है. कांग्रेस हरिद्वार कॉरिडोर के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेर रही है, जिसका सीएम धामी ने सीधा जवाब दिया. सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है. बीजेपी जो भी विकास कार्य करती है, उसमें कांग्रेस रोड़ा अटकाने का काम करती है. हरिद्वार की सुंदरता और विरासत को बचाने का काम किया जाएगा न कि तोड़फोड़ करने का.

सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड में यूसीसी को जल्द से जल्द लागू करने का वादा किया था, ये वादा जल्द ही पूरा होने वाला है. इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सीएम धामी ने बीजेपी की जीत का दावा किया है. सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी. इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह लोग मौके का गठबंधन कर लेते हैं. बता दें कि उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को वोटिंग होनी है. जिसका परिणाम 25 जनवरी को आएगा. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.