October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पिता ने बेटी को दहेज़ में दिया बुलडोजर, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप ! देखें VIDEO

पिता ने बेटी को दहेज़ में दिया बुलडोजर, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप ! देखें VIDEO

By on December 18, 2022 0 229 Views

हमीरपुर : भले ही भारत में दहेज़ लेना और मांगना दोनों ही गैर कानूनी है लेकिन पर्दे के पीछे और आगे क्या चलता है ये बात तो सभी जानते हैं. गिफ्ट्स के नाम पर अक्सर माँ-बाप अपनी बेटी को विदा करते समय दहेज़ दिया करते हैं. लेकिन कई बार ये तोहफे चौंका भी देते हैं. जैसा इस केस में हुआ. जहां एक पिता ने अपनी बेटी को दहेज़ में बाइक, साईकिल या कार नहीं दी बल्कि बुलडोजर दिया है. इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है जो आपको भी चौंका देगी.

 

एयरफोर्स में है दामाद

दरअसल ये पूरा मामला हमीरपुर से सामने आया है. जहां पूर्व सैन्यकर्मी ने बेटी को दहेज में बुलडोजर दिया है. इस दहेज़ की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है. पिता का कहना है कि उसने ऐसा कमाई को देखते हुए किया है. जहां उसकी बेटी को दामाद से भी पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे. ऐसे इस बुलडोज़र से दो-तीन लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा। बता दें, इस बुलडोजर की कीमत 30 लाख की है. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देव गांव से ये पूरा मामला सामने आया है.

चौंक गए बाराती

दूल्हे की बात करें तो विकास ऊर्फ योगेंद्र एयरफोर्स में हैं. पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने अपने बेटे की शादी पास ही के एक गाँव में तय की थी. पूर्व सैन्यकर्मी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा भी सेवा की तैयारी कर रही हैं. जिनके पिता ने अब उन्हें उपहार में बुलडोज़र दिया है. शादी में बिना बताए बुलडोज़र की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है. दहेज़ में बुलडोजर देने का ये अपने आप में पहला मामला है जो अब खूब सुर्खियों में है. सभी बाराती भी पिता को देख कर चौंक गए. कई लोग तो दुल्हन के इस दहेज़ के साथ सेल्फी भी लेने लगे. 15 दिसंबर को हुई इस शादी में बुलडोज़र आकर्षण का केंद्र रहा.