October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड में आज इन 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड में आज इन 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, रहिए सतर्क

By on November 10, 2022 0 255 Views

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का आगाज (Uttarakhand weather) हो गया है. प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड पड़ रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है. उत्तराखंड मौसम विभाग (Uttarakhand Meteorological Department) ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी (Uttarakhand Snowfall) होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है. प्रदेश ने मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

दरअसल, मॉनसून की रवानगी के बाद से ही उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगह पर बर्फबारी का दौर भी देखा गया. ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की- फुल्की बारिश (Uttarakhand rain) होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है.