- Home
- उत्तराखण्ड
- दलित नेता व पूर्व सभासद अश्विनी सिद्धार्थ ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता गॄहण की
दलित नेता व पूर्व सभासद अश्विनी सिद्धार्थ ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता गॄहण की
रामनगर। दलित नेता व पूर्व सभासद अश्विनी सिद्धार्थ ने अपने समर्थकों भावना (पूर्व सभासद) सनी कुमार, कार्तिकेय, बबलू, संदीप, आकाश, नासिर हुसैन, आदि के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष विधान सभा लालकुआँ के मोटाहल्दू क्षेत्र में कांग्रेस की सदस्यता गॄहण की ली।इसके अलावा उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआँ विधानसभा प्रत्याशी हरीश रावत से मिला।उत्तराखंड नगर निकायों के पर्यावरण मित्रों की समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें हरीश रावत द्वारा पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) की नियमित नियुक्तियां सरकार के बनने के तत्काल बाद की जाएंगी और प्रत्येक वर्ष रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाती रहेंगी, सभी कर्मचारियों का सामूहिक बीमा किया जाएगा और मौहल्ला स्वचछता समिति के कर्मचारियों/ संविदा/आउट-सोर्सिंग के कर्मचारियों का मानदेय (वेतन) भी बढ़ाया जाएगा आदि का आश्वासन दिया गया। शिष्टमंडल में, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, अश्विनी सिद्धार्थ (पूर्व सभासद), रवि चण्डालिका, अशोक चौधरी, रामू भारती, सोनू, भावना सिद्धार्थ, (पूर्व सभासद) नगरपालिका परिषद् रामनगर, सनी कुमार, बबलू, आदि मौजूद रहे।

