October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पांच दिन पूर्व कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पांच दिन पूर्व कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By on December 16, 2021 0 289 Views

रामनगर।कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मोहल्ला लखनपुर शांतिकुंज निवासी प्रणव जोशी ने पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर को भवानीगंज के समीप उसकी स्कॉर्पियो कार डीएल 12 सीके-3369 को ट्रक यूपी 15 डी टी-1886 ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार को काफी नुकसान भी हुआ है। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।