November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, CM से मिलने की करने लगा जिद,पढ़ें आगे क्या हुआ…

125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, CM से मिलने की करने लगा जिद,पढ़ें आगे क्या हुआ…

By on June 12, 2024 0 566 Views

चंडीगढ़: पंजाब के चंडीगढ़ में एक शख्स 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने की जिद करने लगा. सूचना पर पहुंची पुलिस पांच घंटे बाद उसे नीचे उतरने में सफल रही. पुलिस का कहना है कि मोबाइल टावर पर चढ़े शख्स को स्काइलिफ्ट सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया है.

पुलिस उपाधीक्षक गुरमुख सिंह ने कहा कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि सेक्टर 17 में एक शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ गया है. इसके बाद घटनास्थल पर एक दमकल और एक एंबुलेंस तैनात की गई. डीएसपी ने आगे कहा, हरियाणा के जींद का रहने वाला विक्रम नाम का शख्स पंजाब के मानसा जिले में एक जमीन विवाद में उलझा है.

‘शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप‘

उसने दावा किया कि इस मामले में उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पुलिस टीम ने विक्रम से बार-बार नीचे उतरने का अनुरोध किया, लेकिन उसने जमीन विवाद के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलने की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया. इसके बाद विक्रम से फोन पर बात की और बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी से बात की है.

‘विक्रम को मेडिकल चेकअप के लिए ले भेजा गया‘

उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा. उन्होंने विक्रम को मुख्यमंत्री के आवास पर ले जाने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे विक्रम ने आखिरकार पुलिस के अनुरोध पर ध्यान दिया और नीचे आने के लिए राजी हो गया. डीएसपी ने बताया कि नीचे आने के बाद विक्रम को मेडिकल चेकअप के लिए ले भेजा गया.