October 28, 2026
Breaking News

पंत जयंती पर कालाढूंगी में हुए कार्यक्रम।

By on September 10, 2022 0 236 Views

कालाढूंगी। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती कालाढूंगी में धूमधाम के साथ मनाई गई। पंत जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में यहां सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित हुए पंत जयंती समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रिंयका रानी व अन्य अतिथियों एवं जयंती समारोह के संयोजक तारा चंद्र पांडे ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार प्रियंका रानी व तारा चंद्र पांडे ने कहा कि देश की आजादी में पंडित पंत ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी, जिसको भुलाया नहीं जा सकता है।
इस दौरान संयोजक तारा चंद्र पांडे, प्रधानाचार्य किशन सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह देऊपा, मोहन सिंह खोलिया, महेंद्र दिगारी, भगवान सिंह कुमटिया, रमेश चंद्र जोशी, मेहमूद हसन बंजारा, गोपाल बुधलाकोटी आदि उपस्थित थे।