September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुआ नुकसान

कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुआ नुकसान

By on May 25, 2022 0 180 Views

कालाढूंगी। कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत बांसी में ओलावृष्टि से आलू,मिर्च बीन्स और मटर की फसलों के साथ ही आडू, खुमानी, पुलम आदि फलों के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट ने प्रशासन से मांग की है कृषि विभाग और राजस्व विभाग का सयुक्त निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर के किसानों को उनकी फसलों और बगीचों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
मुवावजे की मांग ग्राम प्रधान लाल सिंह बीडीसी सदस्य प्रकाश सिंह मदन सिंह नारायण सिंह आनंद सिंह गणेश सिंह जीवन राम आदि किसानों ने की है