September 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मुख्य सचिव ने दिये चारधाम यात्रा मार्गों की मानसून से पहले दुरुस्ती के निर्देश

मुख्य सचिव ने दिये चारधाम यात्रा मार्गों की मानसून से पहले दुरुस्ती के निर्देश

By on May 1, 2026 0 53 Views

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम यात्रा मार्गों के मानसून से पहले दुरुस्तीकरण को लेकर उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के ट्रीटमेंट कार्य मानसून से पहले पूर्ण कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर जहां-जहां बॉटलनेक की स्थिति है, वहां सुधार कार्य तेजी से किए जाएं और आवश्यक मशीनों व उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

बैठक में बीआरओ, एनएचएआई और टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि मानसून के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।