October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • खटीमा में CM धामी ने सुना जनता का दु:ख, अधिकारियों को दिये समस्याओं के समाधान के निर्देश

खटीमा में CM धामी ने सुना जनता का दु:ख, अधिकारियों को दिये समस्याओं के समाधान के निर्देश

By on July 23, 2023 0 308 Views

खटीमाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह नगर जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं. शनिवार को सीएम धामी खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल उनके समाधान के लिए निर्देशित किया. वहीं बरसात के मौसम के कारण आ रही आपदा को लेकर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक भी की.

उधमसिंह नगर जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम धामी शनिवार देर शाम खटीमा पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर लोहिया हेड हेलीपैड पर उतरा, इसके बाद वह विश्राम भवन पहुंचे और कुमाऊं के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ मॉनसून सत्र में आ रही आपदा को लेकर ऑनलाइन बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मॉनसून सत्र में कोई भी अधिकारी, जिला मुख्यालय बिना परमिशन के छोड़कर नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द आपदा की स्थिति में राहत कार्य शुरू किए जाएं, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके.

बैठक के बाद सीएम धामी ने भारी बारिश में पहुंची जनता से मुलाकात की और उनकी जन समस्याएं सुनी. साथ ही मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि मॉनसून सत्र चल रहा है. प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण आपदा आ रही है. इसको लेकर उन्होंने कुमाऊं के सभी अधिकारियों से ऑनलाइन बैठक कर आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया है. मॉनसून सत्र अभी चल रहा है, इसलिए सभी अधिकारियों को मॉनसून के दौरान आने वाली आपदा के लिए तैयार रहने को कहा है.