November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस, सड़क से सदन तक घेरने का किया ऐलान

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस, सड़क से सदन तक घेरने का किया ऐलान

By on February 13, 2025 0 325 Views

रुद्रपुर: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों बिजली बिल के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मुद्दा गरमाया हुआ है. दो दिन पहले किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को सड़क पर पटक-पटक कर तोड़ दिया था. वहीं इस संबंध में आज बुधवार 12 फरवरी को फिर से विधायक तिलक राज बेहड़ ने सरकार पर निशाना साधा.

बुधवार 12 फरवरी को उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने भी विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ मिलकर बीजेपी सरकार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मामले पर आड़े हाथों लिया. कांग्रेस के तीनों विधायकों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है.

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि वो इस मामले को सड़कों से लेकर सदन तक उठाएंगे. उधम सिंह नगर जिले में किसानों और गरीब मजदूरों के पास अपने बच्चों की फीस भरने तक के रुपए नहीं है. लोग अपनी तनख्वा और फसल की ब्रिकी पर निर्भर है. ऐसे हालत में लोग बिजली के लिए एडवांस में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को कैसे रिचार्ज करेंगे?

कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार हर घर नल और हर घर जल जैसी योजना को तो लोगों तक नहीं पहुंचा पाई है, लेकिन उनका बिल जरूर पहुंचा रहा है. वैसे ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर से गरीब लोगों के खून चूसने का रोड मैप तैयार हो चुका है. इसके लिए विपक्ष विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेगी.