Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हरीश रावत ने परिवर्तन यात्रा के दौरान स्याही में तेज़ाब मिलाकर हमले की आशंका व्यक्त की।

हरीश रावत ने परिवर्तन यात्रा के दौरान स्याही में तेज़ाब मिलाकर हमले की आशंका व्यक्त की।

By on September 3, 2021 0 373 Views

कांग्रेस महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब एक और फेसबुक पोस्ट की हैं। जिसमे उन्होने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते परिवर्तन यात्रा के दौरान स्याही में तेज़ाब मिलाकर हमले की आशंका व्यक्त की है। उंन्होने फेसबुक पोस्ट में इस बात की सूचना मिलने का जिक्र किया है। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने किसी राजनीतिक दल का सीधे नाम तो नही लिखा है। लेकिन आशंका व्यक्त की है। बता दे कि आज से खटीमा से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू होनी है। नीचे हरदा की फेसबुक पोस्ट आप भी पढ़ लीजिए…….

अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है, जो चिंताजनक है। #राजनीति में प्रतिद्वंदिता हो, स्वस्थ प्रतिद्वंदिता हो, वैचारिक प्रतिद्वंदिता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंदिता हो, मगर यदि आप अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर #कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में किसी एक व्यक्ति को चिन्हित करके फेंकना चाहेंगे तो ये #उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा और यदि ऐसा होता है तो उस राजनैतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनैतिक दल है! तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसीज भी सम्मिलित हैं, पुलिस भी सम्मिलित है और राजनैतिक दल भी सम्मिलित हैं, उनके साथ साझा कर रहा हूंँ। मेरी, माँ_पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा न हो, यह एक केवल आशंका मात्र हो और उसके आधार पर यह सूचना मुझ तक पहुंची हो, मगर यदि ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, एक बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।