- Home
- उत्तराखण्ड
- कृषि कानून के खिलाफ चले देशव्यापी आंदोलन में शामिल किसानों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल को समर्थन दिया।
कृषि कानून के खिलाफ चले देशव्यापी आंदोलन में शामिल किसानों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल को समर्थन दिया।
रामनगर।कृषि कानून के खिलाफ चले देश व्यापी आंदोलन में शामिल रामनगर के किसानों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल को समर्थन देने का ऐलान किया हैं।
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने का फैसला हुआ हैं।किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान की घोषणा की हैं।
किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमनदीप सिंह सिंधू के मुताबिक किसानों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में रामनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल को समर्थन देने की घोषणा की हैं।इस दौरान कुलदीप सिंह राजवीर सिंह सुरेंद्र सिंह इकबाल सिंह हरभजन सिंह गुरभोज सरताज सिंह आदि मौजूद रहे।

