October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भुवन कापड़ी का धामी सरकार पर प्रहार-कहा-खटीमा की जनता पर किया जा रहा है अत्याचार

भुवन कापड़ी का धामी सरकार पर प्रहार-कहा-खटीमा की जनता पर किया जा रहा है अत्याचार

By on May 7, 2022 0 344 Views

देहरादून: कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी ने सरकार पर खटीमा की उपेक्षा और खटीमा के लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। शनिवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कापड़ी ने कहा कि खटीमा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को विजयी बनाने की सजा आम लोगों को दी जा रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस गरीबों का उत्पीड़न कर रहीं है।

कापड़ी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कोरोना काल में जी कर्मचारियों पर फूल बरसाए जा रहे थे, अब उन्हें नौकरी से ही निकाला जा रहा है। सहकारी बैंक में भर्ती घोटाला, बीकेटीसी में अनियमितता सामने आ रही है। प्रदेश में बिजली संकट चरम पर है और सरकार केवल चुनाव की चिंता में डूबी है।