October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सेना के जवानों को अब ठेके पर भर्ती करने की तैयारी ! प्रस्ताव को मिलेगी हरी झंडी ?

सेना के जवानों को अब ठेके पर भर्ती करने की तैयारी ! प्रस्ताव को मिलेगी हरी झंडी ?

By on April 7, 2022 0 243 Views

नई दिल्ली:  भारतीय सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. सैनिकों की भर्ती के लिए जल्द ही नई प्रक्रिया अपनाई जानी है. इसमें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया  शुरू हो सकती है. इसमें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इस प्रक्रिया को टूर ऑफ ड्यूटी (tour of duty) का नाम दिया गया है. इसके तहत अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती का मौका मिल सकेगा. आसान भाषा में ​कहें तो सरकार कम बजट में यह प्रक्रिया चालू कर रही है. यह नियुक्ति दो से तीन वर्ष के लिए हो सकती है. इस तरह से उन युवाओं को मौका मिलेगा, जिन्हें किसी कारण से सेना में जाने का मौका नहीं मिल सका.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन तीन वर्षों में युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इसके जरिये चुने हुए उम्मीदवार को आतंकवाद विरोधी अभियान, खुफिया जानकारी एकत्र करना और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर का काम दिया जा सकता है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल से सेना की भर्तियों में भारी कटौती देखी गई है. एक रिकॉर्ड के अनुसार, मौजूदा समय में सेना, वायु सेना और नौसेना में 1,25,364 पद खाली पड़े हैं. इस प्रस्ताव को टॉप लेवल से जल्द हरी झंडी मिल सकती है.

योजना का अंतिम रूप आना तय 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टूर ऑफ ड्यूटी को लेकर इसी सप्ताह रक्षा मंत्रालय के टॉप लेवल पर एक बैठक हुई है. इस योजना का प्रस्ताव 2020 में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा रखा गया था. हाल के माह में सरकार ने उच्च स्तर पर इसके आकार और दायरे पर विचार किया था. हालांकि अभी तक इस योजना का अंतिम रूप सामने नहीं आया है.