October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • प्रभागीय वनाधिकारी , रामनगर द्वारा पूछड़ी वन क्षेत्र में विभिन्न अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी करने के पश्चात सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश किए गए ।

प्रभागीय वनाधिकारी , रामनगर द्वारा पूछड़ी वन क्षेत्र में विभिन्न अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी करने के पश्चात सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश किए गए ।

By on October 17, 2024 0 671 Views

रामनगर। प्रभागीय वनाधिकारी , रामनगर द्वारा पूछड़ी वन क्षेत्र में विभिन्न अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी करने के पश्चात सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश किए गए हैं । उपरोक्त बेदखली आदेश प्राप्ति के पश्चात भी अतिक्रमण न हटाने पर ,बलपूर्वक अतिक्रमण हटाए जाने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस के सहयोग हेतु वन विभाग द्वारा उपजिलाधिकारी रामनगर अनुरोध किया गया है । बेदखली कार्यवाही हेतु वन विभाग , स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार की गई है । प्रथम चरण में कुल 141 अतिक्रमणकर्ताओं जिनके विरुद्ध वन अधिनियम में बेदखली आदेश पारित हैं से कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी । उपजिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह , क्षेत्राधिकारी पुलिस भूपेंद्र सिंह भंडारी , उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष जोशी , तहसीलदार कुलदीप पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी द्वारा आज दिनांक 17 अक्टूबर को प्रस्तावित अतिक्रमण क्षेत्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सभी अतिक्रमणकर्ताओं को बेदखली आदेश के संबध में अवगत करवाते हुए स्वयं अपना कब्जा हटाने की अपील की गई । प्रथम चरण में सभी अतिक्रमणकर्ताओं का सर्वे कर सत्यापन कार्य किया जा चुका है । जिसमें कुल 38 अतिक्रमण पक्के निर्माण हैं शेष कच्चे निर्माण है । कुछ अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा वन भूमि में कृषि कार्य करना भी पाया है । सत्यापन में अधिकांश अतिक्रमणकर्ता द्वारा स्वयं को बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं बिहार क्षेत्र मूल रूप से होना बताया गया है । अतिक्रमित क्षेत्र की 8 सेक्टर में बांटा जा रहा है , जिसमें प्रत्येक सेक्टर में वन विभाग के रेंज अधिकारी स्तर के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, उप निरीक्षक पुलिस स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाएगा । संयुक्त टीम द्वारा मुनादी एवं अपील से 8 अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा छोड़ दिया है । शेष द्वारा भी स्वयं अपना कब्जा हटाने से सहमति दी गई है । वन विभाग द्वारा 3 दिन का समय सभी अतिक्रमणकर्ताओं को खाली करने के लिए दिया गया है।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्त्वों को भी चिन्हित किया का रहा है जिनके द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग की जा सकती , ऐसे सभी के विरोध निषेधात्मक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । संयुक्त टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है जिनके द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द कर क्रय विक्रय किया गया है । ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी । एक सप्ताह में प्रथम चरण के अतिक्रमण को मुक्त कर कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी । अगले 3 दिवस में संयुक्त टीम द्वारा दैनिक रूप से मुनादी कर स्वयं कब्जा हटाने की अपील की जाती रही है , अपील के पश्चात भी कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक कब्जा लेने की कार्यवाही वन विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी ।