September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शातिर पति-पत्नी और जेठ मिलकर डालते थे डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शातिर पति-पत्नी और जेठ मिलकर डालते थे डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By on October 24, 2024 0 483 Views

अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पति-पत्नी और जेठ को अरेस्ट कर लिया है. बता दें तीनों आरोपी साथ में मिलकर वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस जेठ और महिला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि आज पुलिस ने आरोपी महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जनकतरी के अनुसार दो अक्टूबर को भूमिया मन्दिर में हुई चोरी के संबध तहरीर मिली थी. जिसके अगले ही दिन पुलिस ने भावना देवी उर्फ भानू पत्नी पूरन सिंह और गिरधर सिह उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार किया था. जबकि चोरी का मास्टर माइंड पूरन सिंह फरार चल रहा था. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को भटकोट चौखुटिया से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया पूरन सिंह अपनी पत्नी और अपनी भाई की गिरफ़्तारी के बाद से ही फरार चल रहा था.आरोपी अभी तक अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका था. आरोपी पूरन और उसकी पत्नी भावना 2023 में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका हैं.