October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 1600 से अधिक वैकेंसी, 5 नवम्बर से करें आवेदन

इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 1600 से अधिक वैकेंसी, 5 नवम्बर से करें आवेदन

By on October 30, 2022 0 278 Views

न्यूज़ डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलिजेंस ब्यूरो, IB ने सिक्योरिटी असिस्टेंट एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ़ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी. वहीं उम्मीदवार 25 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर विज़िट करना होगा.

बता दें कि कुल 1671 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें एक्सिक्यूटिव के 1521 एवं एमटीएस के 150 पद शामिल हैं. आवेदन करने पर उम्मीदवारों को 5 रुपए शुल्क देना होगा.

शैक्षिक योग्यता

पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वी पास का सर्टिफ़िकेट होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

आयु सीमा

पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित है. इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए इस लिंक IB 1671 Recruitment 2022 Notification PDF पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें.

Source : “News18”