October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • महेंद्र भट्ट ने दी “मेरु कुमायूँ” फ़िल्म टीम को शुभकामना…

महेंद्र भट्ट ने दी “मेरु कुमायूँ” फ़िल्म टीम को शुभकामना…

By on April 11, 2023 0 298 Views

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज सामाजिक विषय आधारित “मेरु कुमायूँ” फ़िल्म की शूटिंग का महूर्त शॉर्ट देकर शुरुआत की । पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, पलायन रोकने एवं स्वरोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बनने वाली ऐसी रचनाएं आम जनता के लिए प्रेरणा का काम करती है । उन्होंने फ़िल्म निर्माण से जुड़ी समस्त टीम को शुभकामना देते हुए, समाज के सभी वर्गों से इस तरह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में यथासंभव सहयोग का आह्वान किया ।

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रजनी कुकरेती, कर्नल (सेनि.) सीएम नौटियाल, सुभाष बड़थ्वाल, निर्माता निर्देशक जय कृष्ण नौटियाल, संगीतकर दीपक कपूर समेत  समेत फ़िल्म से जुड़े साथी कलाकार मौजूद रहे ।