- Home
- उत्तराखण्ड
- पनोद व धनगढ़ी नाला उफान पर आने के कारण रोड पूर्ण रूप से बाधित। पुलिस ने की सुचना जारी।
पनोद व धनगढ़ी नाला उफान पर आने के कारण रोड पूर्ण रूप से बाधित। पुलिस ने की सुचना जारी।
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। लगातर हों रही बारिश के चलाते नदिया वा बरसाती नाले उफान पर आने से पहाड़ी इलाकों का संपर्क टूट जाता है। इसी को लेकर रामनगर पुलिस ने सुचना जारी की हैं। रामनगर से पहा़ड की ओर जाने वाले यात्री के लिए सुचना हैं कि लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 121/309 में गर्जिया चौकी से आगे मौहान के बीच में पनोद व धनगढ़ी के नालें उफान में होने के कारण रोड पूर्ण रूप से बाधित है। कृपया सभी यात्रियों से अनुरोध है कि रामगर से उपरोक्त रूट से आने वाले यात्री/वाहन किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें। यातायात पूूूर्ण रूप से सुचारू होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा अवगत कराया जायेगा।

