Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पति की शराब छुड़ाने के चक्कर में पत्नी बन गई तांत्रिक का शिकार-तलाक दिलाकर 14 साल करता रहा दुराचार, पीड़ित की शिकायत पर ढोंगी गिरफ्तार

पति की शराब छुड़ाने के चक्कर में पत्नी बन गई तांत्रिक का शिकार-तलाक दिलाकर 14 साल करता रहा दुराचार, पीड़ित की शिकायत पर ढोंगी गिरफ्तार

By on July 6, 2022 0 118 Views

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पति के शराब की लत से परेशान महिला को तांत्रिक ने अपने जाल में फांस लिया। महिला को बंन्धक बनाकर एक शहर से दूसरे शहर ले जाकर 14 सालों तक शारीरिक शोषण किया। महिला किसी तरह से | अपनी जान छुड़ाकर पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, राजधानी रायपुर जिले में रहने वाली महिला ने दो महीने पहले तोरवा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पीडिता ने बताया कि 14 साल पहले पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए मायके वालों के कहने पर हेमूलगर में रहने वाले तांत्रिक नागेश चंद्र महाँत से मिली थी। मुलाकात के दौरान  तांत्रिक  ने नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला को बार बार घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था।

पति से करा दिया तलाक

वहीं हद तो तब हो गई जब आरोपी ने तीन महीने बाद महिला का पति से तलाक करा दिया और पीड़िता को किराए के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा। तीन चार साल बाद आरोपी तांत्रिक  महिला को लेकर चिरमिरी चला गया। दस साल तक साथ में रहने के बाद 2019 में पीड़ित महिला उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके आ गई। यहां पर मायके वालों की मदद में कामकाज भी करने लगी लेकिन इस बात की जानकारी होने पर तांत्रिक यहां  फिर पहुंच गया और धमकियां  देकर फिर अपने साथ चिरमिरी ले गया।

ऐसे हुआ गिरफ्तार

फरवरी 2022 में महिला तांत्रिक के कब्जे से भागकर अपने मायके पहुंची और अप्रैल 2022 में तोरवा थाने में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बात की जानकारी मिलते ही तांत्रिक भेस  बदलकर पुलिस को चकमा देने लगा। आखिरकार पुलिस  उसे चिरमिरी से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई ।