September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को बंद को लेकर की प्रेसवार्ता।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को बंद को लेकर की प्रेसवार्ता।

By on September 25, 2021 0 367 Views

रामनगर।संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को ग्रीन वेली में 27 सितंबर बंद को लेकर किसान मोर्चा द्वारा प्रेसवार्ता की गई।उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को बंद की तैयारी को लेकर चर्चा की। संयुक्त किसान मोर्चा के ललित उप्रेती ने कहा कि 27 सितंबर को बंद करने के लिए क्षेत्र की जनता व्यापारी और सामाजिक संगठनों आदि से अनुरोध किया गया हैं कि भारत बंद में अपना सहयोग प्रदान करें किसान आंदोलन को चलते हुए 10 माह पूरे हो चुके हैं दिल्ली बॉर्डर पर किसान लगातार बैठे हुए है उसके बावजूद भी सरकार के कानू में जूं नहीं रेंग रही है 700 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं फिर भी सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया ने कहा कि जब तक किसानों की बात नहीं सुनी जाती तीनों काले कानून वापस नहीं होते एमएसपी पर गारंटी नहीं बनती तब तक किसान आंदोलित रहेगा और उन्होंने किसान बिरादरी को भारत बंद को सफल बनाने के लिये अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलने की अपील की।किसान नेता नवजोत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि 27 तारीख की बंद की तैयारी को लेकर रामनगर ब्लाक के पूरे गांव मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है और सभी जनता से अपील की हैं कि वह भारत बंद में अपना सहयोग प्रदान करें।इस दौरान प्रेसवार्ता मे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरप्रीत सिंह लखजीत सिंह बलजीत सिंह रोहित पांडे ओंमकार सिंह परमजीत सिंह पम्मा जीपी ध्यानी समरजीत सिंह नवजोत सिंह ग्रेवाल रमनदीप संधू कौशल्या सरस्वती जोशी धर्मवीर सिंह मनीषा आर्य सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।