October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चूहे के बाद अब सांप का पोस्टमार्टम, लोगों ने साँप पर किया लाठी से वार ! वन विभाग ने दर्ज कराई FIR, देखें Viral Video

चूहे के बाद अब सांप का पोस्टमार्टम, लोगों ने साँप पर किया लाठी से वार ! वन विभाग ने दर्ज कराई FIR, देखें Viral Video

By on November 4, 2023 0 813 Views

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में चूहे के बाद अब सांप की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वन विभाग की टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर सांप को पीटते हुए वायरल होने के बाद मृत सांप के शव को बरामद किया था. इस मामले में वन विभाग की टीम बरेली के आईवीआरआई में सांप को लेकर पहुंची. अब 3 से 4 दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी. पोस्टमार्टम होने के बाद वन विभाग एफआईआर दर्ज कराएगी. वहीं वन विभाग ने अपनी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. क्षेत्रीय वन अधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने यह जानकारी दी है.

बदायूं में सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मोहल्ले में घर में निकले सांप को दो लोगों ने लाठी से पीटकर मार डाला. घर के दरवाजे पर हुई इस घटना के दौरान वहां भीड़ जुट गई, जबकि किसी ने लाठी से सांप को पीटकर मारते हुए वीडियो भी बना लिया. यह वीडियो सामने आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत सांप को रिकवर कर लिया. फिर सांप को वन विभाग की टीम पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई लेकर पहुंची हुई. इसके बाद FIR दर्ज कराई जाएगी.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सदर कोतवाली के रहने वाले मनोज के घर में सांप निकलने का शोर मचा तो आसपास इलाके के तमाम लोग मौके पर जुट गए. वहीं पड़ोस के रहने वाले छोटे लाल मौर्य भी आ गए . छोटे लाल मौर्य सांप को लाठी मारते रहे और सांप मर गया. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत सांप को रेस्क्यू किया और सबको कब्जे में ले लिया. वहीं वन विभाग की टीम ने सांप के शव को पोस्टपार्टम के लिए बरेली के ivri सेंटर पहुंची. पोस्टमार्टम रिपोर्ट 3 से 4 दिन में आएगी. वहीं वन विभाग की टीम पोस्टमार्टम होने के बाद वन जीव अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराएगी.

इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि जैसे ही सांप के मरने की सूचना मिली विभाग के लोगों को मौके पर भेजा गया. मौके पर पहुंचकर सांप का अध जाला शव बरामद किया. सांप के पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग के कर्मचारी लेकर पहुंचे हैं. विभाग की तरफ से छोटे लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बदायूं में पिछले साल सदर कोतवाली क्षेत्र के पनवाड़ी मोहल्ले में चूहे मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद चूहे का पोस्टमार्टम आईवीआरआई बरेली में कराया गया था और आरोपी ने कोर्ट से अपनी जमानत करा ली थी.