October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला गया।  हराक सिंह रावत ने दिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोलने के आदेश

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला गया।  हराक सिंह रावत ने दिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोलने के आदेश

By on June 29, 2021 0 3406 Views

रामनगर।  कोरोना की दूसरी लहर के चलते बंद पड़े कॉर्बेट नेशनल पार्क को आज से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया। फिलहाल अभी कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन,ढेला जोन, झिरना जोन,दुर्गा देवी जोन और गर्जीया जोन को खोला गया हैं।कॉर्बेट पार्क इन जोनो में पर्यटक डे विजिट कर सकते हैं। कॉर्बेट पार्क के इन क्षेत्रों में पर्यटक आज से वन जीवों के दीदार का आनंद उठा सकते हैं।कॉर्बेट पार्क खुलने से पर्यटन कारोबार को फिर से पंख लगने की उम्मीद हैं। प्रदेश सरकार के वन मंत्री ने कहा कि लॉक डाउन से पर्यटन कारोबार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लिहाजा पर्यटन कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब बारह महीने कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजा जी नेशनल पार्क को पर्यटन के लिए खोले रखने का निर्णय लिया जा सकता है।