September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • बाल विकास से दी महिलाओं को महालक्ष्मी किट।

बाल विकास से दी महिलाओं को महालक्ष्मी किट।

By on July 23, 2021 0 283 Views

कालाढूंगी । (शाकिर हुसैन ) बाल विकास परियोजना के द्वारा कालाढुंगी नगर पंचायत सभागार में एक कार्यक्रम कर महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, सभासद व बाल विकास परियोजना कोटाबाग नैनीताल एवं अधिशासी अधिकारी नगरपं चायत कालाढूंगी प्रतिभा कोहली,सहित भाजपा नेताओं के कर कमलों से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया ।योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग्यवन्ती पाण्डेय ने कहा उत्तराखण्ड में गर्भवती महिलाओं व शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महालक्ष्मी योजना संचालित की गयी है। इस योजना का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, प्रसव समय माँ व शिशु को आवश्यक सामग्री प्रदान करना जिससे माँ व नवजात शिशु की अतिरिक्त देखभाल की जा सके, स्तनपान के विषय में जानकारी, प्रसव के पश्चात स्वच्छता के बारे में जागरूक करना तथा बच्चे के परिवार को सरकारी योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, नन्दा गौरा योजना की जानकारी देना है। इस योजना का लाभ प्रथम, द्वितीय व जुड़वाँ बच्चियों के जन्म पर ही प्रसव वाली महिलाओं को दिया जाता है। पात्र महिला उत्तराखण्ड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथियो द्वारा 22 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। इस दौरान नीरु पाण्डेय (सुपरवाइजर), सुनीता पन्त (सुपरवाइजर), मनोज बिष्ट ब्लॉक कार्डिनेटर एन०एम०एम०, सहित भाजपा नेता गोपाल बुढलाकोटी , विनोद बुळलाकोटी , व गंगा, गीता, निर्मला कार्की, रमा, आदि मौजूद रहे ।