October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 113 वर्षीय बुजुर्ग को टूटने के बाद तीसरी बार आ गए दांत, बताया लंबी आयु और स्वस्थ रहने का राज़, आप भी जानें…

113 वर्षीय बुजुर्ग को टूटने के बाद तीसरी बार आ गए दांत, बताया लंबी आयु और स्वस्थ रहने का राज़, आप भी जानें…

By on May 25, 2023 0 304 Views

हमीरपुर: हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र की कड़होता पंचायत के जाड़ गांव के खड़कू राम (113) को तीसरी बार दांत निकल आए हैं। खड़कू राम ने बताया कि उनका जन्म 1 जनवरी, 1911 में हुआ था। उन्होंने बताया कि वे जाति के पंडित हैं लेकिन लोहार का काम करते हैं। खड़कू राम ने बताया कि 113 वर्ष का होने के बावजूद आज भी सारा काम स्वयं करता हूं। उन्होंने बताया कि मुझे तीसरी बार दांत आ गए हैं और इसे कुदरत का कमाल ही मानते हैं। उन्होंने बताया कि मैं अभी भी खेतीबाड़ी का काम करता हूं तथा मुझे कानों से भी साफ सुनाई देता है।

लंबी आयु और स्वस्थ रहने का ये है राज

खड़कू राम ने बताया कि मेरे बाल भले ही सफेद हो गए हैं, लेकिन मेरी मूछें अभी भी वैसी की वैसी हैं, जैसी युवा अवस्था में थीं। खड़कू राम ने बताया कि मेरी पत्नी 90 साल की हो चुकी है और बिल्कुल ठीकठाक है लेकिन उसकी आंखों की नजर कमजोर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने के पीछे सादा खाना और अधिकतर मोटे अनाज की रोटी है। उन्होंने बताया कि वे लगातार काम करते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं।

खड़कू राम ने युवाओं को संदेश दिया कि अगर स्वस्थ रहना है तो घर का काम करना न छोड़ें और सुबह जल्दी उठें। उन्होंने बताया कि सादा खाना और खास कर अपने खेतों में उगा अनाज खाने से कोई बीमारी नहीं लगती है।