September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दशहरा, जश्ने ईद मिलादुननबी, बाल्मीकि जयंती पर्व को भाई चारे से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में कोतवाली में मीटिंग की गई।

दशहरा, जश्ने ईद मिलादुननबी, बाल्मीकि जयंती पर्व को भाई चारे से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में कोतवाली में मीटिंग की गई।

By on October 13, 2021 0 343 Views

रामनगर। डॉ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में, उप जिला मजिस्टेट रामनगर, क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक, नगरपालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में आगामी होने वाले दशहरा और जश्ने ईद मिलादुननबी बारावफात बाल्मीकि जयंती पर्व को सकुशल शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं भाईचारे से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में सभी धर्म, संप्रदायों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मींटिग आयोजित करते हुये निम्न दिशा-निर्देश दिये गये।
1-अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी उक्त मीटिंग में आये महानुभावों को निर्देशित किया गया कि आगामी पर्वो के दौरान सभी समुदाय के लोगों के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये मास्क एवं सैनाटाईज का प्रयोग करना सुनिश्चित करेंगे।
2- दशहरा बाल्मीकि जंयती, जश्ने ईद मिलादुननबी बराफार, पर्व के अवसर पर होने वाले जुलुसों के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार जुलुसों में 50 प्रतिशत लोगों के द्वारा ही प्रत्येक दशा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।
3- कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार 10 वर्ष से कम बच्चे एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के द्वारा जुलुसों में किसी भी दशा में प्रतिभाग नही किया जायेगा।
4- उक्त पर्वो के दौरान सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करते हुये अपने वाहनों का पार्किग स्थान पर ही पार्क करना सुनिश्चित करेंगे।जिससे यातायात व्यवस्था बाधित ना हो सकें।

*