Breaking News

तीन दिवसीय राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न।

By on November 12, 2022 0 106 Views

कालाढूंगी। राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग में तीन दिवसीय राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रधानाचार्य बीपी सिंह के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में लोकेश पंचाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अंजू रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसमें कविता एवं कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य पर आधारित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अमन देवरी, मोहित पाठक, व हर्ष प्रताप प्रथम रहे। इस दौरान विवेक कुमार, आभा महतोलिया, रेखा, राजेश कोहली, गरिमा पाटनी, प्रीति आर्य, डीएस भंडारी, ऋषि देव राजभर आदि उपस्थित रहे।