September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

By on September 29, 2021 0 392 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) आप पार्टी की बैठक आयोजित मंगलवार को कालाढुंगी के वार्ड 4 में मोहम्द उस्मान सलमानी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्प्पन हुई । बैठक में मुख्यातिथि की भूमिका में विनोद तिवारी एडवोकेट हाई कोर्ट
आम आदमी ने उनका पद- प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ के मौजूद थे।इस दौरान उन्होंने सभा को सम्भोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी ओर उत्तराखण्ड़ की मूलभूत समस्याओं को दिल्ली की तर्ज पर खत्म करेगी।उन्होंने कहा जिस सपने को लेकर उत्तराखंड वासियो ने अलग राज्य बनाया था व सपना उनका आज तक पूरा नही हुआ भाजपा व कांग्रेस ने सिर्फ जनता को वोट बैंक के रूप में स्तेमाल किया है । इसलिए इस बार उत्तराखण्ड़ की जनता आप के साथ खड़ी है और उंनको उमीद है कि जनता उंनको पूर्ण बहुमत से सत्ता तक पहुचेगी।ओर अगर प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनती है तो व हर उत्तराखंडी के सपने को साकार करने का कार्य करेगी।इस दौरान
जिला सचिव जगदीश चन्द्र,नासिर हुसैन, तय्यब,वकील,हारून सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।वही सभा का संचालन लक्ष्मण राम ने किया।