October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मध्यप्रदेश मे धामी: उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, कही ये बात…

मध्यप्रदेश मे धामी: उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, कही ये बात…

By on April 13, 2022 0 266 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की। मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबर पीठ के दर्शन किए। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून से मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री वहां से हेलीकाप्टर से दतिया गए और पीतांबर पीठ के दर्शन किए। इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए इंदौर लौट आए। बुधवार को उनका उज्जैन के महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करने का कार्यक्रम रहा। देर शाम वह देहरादून वापस लौटेंगे।