October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • “समाजवादी पार्टी” बनने जा रही “समाप्तवादी पार्टी” – केशव प्रसाद मौर्य

“समाजवादी पार्टी” बनने जा रही “समाप्तवादी पार्टी” – केशव प्रसाद मौर्य

By on March 2, 2022 0 349 Views

कुशीनगर : उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि 10 मार्च के बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। जनता उनको नकार कर समाप्त करने जा रही है। लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस प्रदेश और देश के लिए बीमारी की तरह हैं। इनका इलाज कर जड़ से समाप्त करना होगा। मैं यहां केवल भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने नहीं आया, विरोधियों की जमानत जब्त कराने भी आया हूं।

वह पडरौना के उदित नारायण डिग्री कालेज में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का कार्य किया है। समय आ गया है कि अब जनता भी उनको पूरी तरह से बर्बाद कर दे। जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी को ताकत दी तो राम मंदिर बना, काशी विश्वनाथ मंदिर संवरा और धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। पिछली सरकार में केवल कुछ जिले सरकार के होते थे, भाजपा की सरकार में सभी 75 जिले सरकार के हैं। इसलिए सबका एक साथ समग्र विकास हो रहा है। कोरोनाकाल की चर्चा करते हुए विपक्षियों पर निशाना साधा और कहा कि जिसने गरीबी नहीं देखी, उसको गरीबों के दर्द के बारे में क्या पता होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की पीड़ा समझी, इसलिए इस महामारी में किसी को भूखे सोने नहीं दिया। अभी बुलडोजर शहर के बडे़ माफिया पर चला है, इस बार सरकार बनने पर यह गांव के माफिया तक पहुंचेगा और भूमि से कब्जा हटवाकर गरीबों को भूमि और आवास दिया जाएगा। 10 मार्च के बाद माफिया बनने वालों की ठीक से खबर ली जाएगी, वह गुंडई भूल जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने पडरौना के विकास की बात कही तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां का समग्र विकास लखनऊ और यूपी की सरकार मिलकर करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व नपा अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, प्रदीप जायसवाल, प्रेम जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन संजीव दीक्षित ने और अध्यक्षता प्रमोद साहा ने की।