Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 62 वर्षीय राजेंद्र ने साइकिल से कर ली 5 लाख 80 हजार किमी यात्रा बठिंडा निवासी साइकिल से निकले शांति का पैगाम लॉकर।

62 वर्षीय राजेंद्र ने साइकिल से कर ली 5 लाख 80 हजार किमी यात्रा बठिंडा निवासी साइकिल से निकले शांति का पैगाम लॉकर।

By on July 18, 2021 0 335 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)बठिंडा पंजाब निवासी राजेंद्र गुप्ता शांति और भाईचारे का पैगाम लेकर 32 सालों से साइकिल यात्रा पर हैं। उन्होंने अपनी 62 वर्षीय उम्र के पड़ाव में अब तक 5 लाख 80 हजार किमी की यात्रा साइकिल से तय कर ली है। इसी के साथ वह हर राज्य में जाकर धार्मिक स्थानों की यात्रा भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया इस दौरान वह 131 बार वैष्णोदेवी और 16 बार अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वह बठिंडा पंजाब से गंगोत्री होते हुए साइकिल से कालाढूंगी पहुंचे। उन्होंने बताया वह नैनीताल पहुंचकर नैना देवी मंदिर में माथा टेककर हरिद्वार होते हुए बठिंडा चले जाएंगे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह 32 सालों से साइकिल पर धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। लोगों को भाईचारे, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया वह बठिंडा पंजाब से हरियाणा, हेमकुंड, यूपी हरिद्वार, वहां से गंगोत्री पहुंचे। गंगोत्री से गंगाजल लिया अब इसके बाद हरिद्वार होते हुए कालाढूंगी पहुंचे हैं हल्द्वानी से नैनीताल जाकर नैना देवी के दर्शन कर 6 अगस्त शिवरात्रि तक बठिंडा चले जाएंगे। इस बार की यह यात्रा उन्होंने 10 जून से शुरू की थी और 06 अगस्त को वह घर पहुंचेंगे।