October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • Uttarakhand UCC: 40 जोड़ों ने लिव इन में रहने के लिए किया ऑनलाइन पंजीकरण, 22 की अनुमति रद्द

Uttarakhand UCC: 40 जोड़ों ने लिव इन में रहने के लिए किया ऑनलाइन पंजीकरण, 22 की अनुमति रद्द

By on November 1, 2025 0 108 Views

Uttarakhand में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद यूसीसी पोर्टल में हरिद्वार (Haridwar News) से अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग विवाह पंजीकरण करवा चुके हैं। तो वहीं लिव-इन रिलेशनशिप के लिए 40 आवेदन आए। जिसमें से 22 आवेदन निरस्त किए जा चुके है। जिसका मतलब है कि इन जोडों को बिना शादी के साथ रहने की अनुमति नहीं मिली है। साथ ही ग्राम पंचायत गाजीवाली में 100% पंजीकरण कराने वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी और यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण के नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की माने तो लिव इन में रहने के लिए यूसीसी पोर्टल में 40 जोड़ों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आवेदन दिया था। जिनमें से 12 जोड़ों को साथ रहने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन 22 आवेदन को निरस्त किया जा चुका है। बाकी आवेदनों की प्रक्रिया जारी है।

इसके साथ ही उन्होंने ये बई बताया कि बहादराबाद की ग्राम पंचायत गाजीवाली ने पंजीकरण में रिकॉर्ड बनाया है। 26 मार्च 2010 के बाद 201 व्यक्तियों ने विवाह किया। उन सभी का यूसीसी पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण हो गया है।