October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हल्द्वानी नैनीताल रोड में अर्धनग्न होकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया अरेस्ट

हल्द्वानी नैनीताल रोड में अर्धनग्न होकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया अरेस्ट

By on November 11, 2024 0 658 Views

सोशल मीडिया के चस्के में डूबे युवाओं के ऊपर रील्स और शॉर्ट वीडियो को लेकर गजब का क्रेज चढ़ा हुआ है. युवा चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए अजीबों गरीब वीडियो तक बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं. ऐसा ही एक मामला नैनीताल से सामने आया है. जहां एक युवक अर्धनग्न होकर स्टंट कर रहा था. वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है.

इंस्टाग्राम पर फेमस होने के चक्कर में एक युवक हल्द्वानी-नैनीताल रोड में अर्धनग्न होकर बाइक से स्टंट कर रहा था. वीडियो वायरल होते ही नैनीताल के एसएसपी एसएसपी मीणा तक पहुंचा. जिसके बाद एसएसपी ने युवक के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए. चंद लाइक्स के लालच में पुलिस ने युवक को थाने पहुंचा दिया. पुलिस ने स्टंड में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी सीज कर दी है.

नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. नशे में वाहन न चलाएं. इसके साथ ही स्टंटबाजी करने से बचें. नियमों का पालन करें. जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति भी सुरक्षित रहेंगे. पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक को नसीहत दी है कि इस तरह के ख़तरनाक स्टंट युवाओं को अस्पताल या फिर जेल भेज सकता है.