October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नवनियुक्त थाना अध्य्क्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ कि बैठक।

नवनियुक्त थाना अध्य्क्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ कि बैठक।

By on January 12, 2022 0 258 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) नवनियुक्त थाना अध्य्क्ष ने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने व कोविड की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की । मंगलवार को नवनियुक्त थाना अध्य्क्ष राजवीर सिंह नेगी ने थाने में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पहुचे सभी जनप्रतिनिधियों को सम्भोधित करते हुए थाना अध्य्क्ष राजवीर सिंह नेगी ने कहा क्षेत्र में कोई भी घटना होने ना पाए इसके लिए सब अपने कार्य के प्रति एक्टिव रहे।व कोई भी ऐसा कार्य ना करे जिससे चुनाव आयोग व कॅरोना गाइड लाइन का उल्लंघन हो उन्होंने इस दौरान सभी की समस्सया भी सुनी व उन्होंने कहा उनके द्वारा थाने आने वाले हर फरियादी की समस्या को गम्भीरता से लिया जाएगा व उचित करवाई भी की जाएगी।वही उन्होंने कहा कि उनकी प्रथम मकसद रहेगा कि क्षेत्र अपराध व नशामुक्त बने उन्होंने कहा थाने आने वाले हर फरियादी की फरियाद सुनी जाएगी वही अपराधियों को बख्शा नही जाएगा।वही उन्होनें नशाखोरी के धंधे में लिप्त लोगो से नशे का कारोबार छोड़ने की सलाह दी।इस दौरान एस, आई कामिक जोशी,चेरमेंन पुष्कर कत्यूरा,व्यापार मंडल अध्य्क्ष,मयंक सिंह मेहरा,वकील अहमद,मो,दानिश, सईद,नदीम अहमद,जनक राज उप्पल,कविता बलिया,पूरन जोशी,सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद थे।