September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • आम के बाग में किसने मारे दो दर्जन से अधिक बंदर ? नौ पर मुकदमा दर्ज, मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

आम के बाग में किसने मारे दो दर्जन से अधिक बंदर ? नौ पर मुकदमा दर्ज, मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

By on June 20, 2023 0 354 Views

काशीपुर : काशीपुर में बाजपुर रोड पर जैतपुर फार्म के पास करीब 90 एकड़ में फैले आम के बाग में दो दर्जन से अधिक बंदरों के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में आइटीआइ थाने की पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आइटीआइ थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि 18 जून को 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि बाजपुर रोड स्थित हुंडई शोरूम के सामने आम के बाग में बंदरों को जहर देकर मार दिया गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ आम के बाग के पास पहुंचे। तो वहां पर देखा कि कई बंदर मृत पड़े हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आम के बाग में मैनेजर समेत नौ लोग थे। जिन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

ये हैं आरोपितों के नाम

आइटीआइ थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम मैनेजर जान मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी दुनका थाना शाही जिला बरेली हाल निवासी जैतपुर फार्म, इमामुद्दीन पुत्र शफीक अहमद निवासी चचैट थाना शीशगढ़ जिला बरेली, छोटे खां पुत्र ताहिर खान निवासी दुनका थाना शाही जिला बरेली, इमरान पुत्र इकरार निवासी दुनका थाना शाही जिला बरेली, अफजाल पुत्र नबी हसन निवासी उपरोक्त, अनवार पुत्र हमीद निवासी उपरोक्त, इकरार शाह पुत्र अबरार शाह निवासी उपरोक्त, नदीम पुत्र वकील अहमद निवासी उपरोक्त व मुबारिक पुत्र जमील अहमद निवासी उपरोक्त बताया।

सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करके भेजा जाएगा जेल

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर धारा 295क आईपीसी, 11ठ पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही मामले में और गहराई से जांच करते हुए जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। अगर मामले में अन्य भी आरोपित शामिल होंगे तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।