October 26, 2026
Breaking News

गौला बैराज में डूबने से चौकी इंचार्ज की मौत..

By on March 19, 2022 0 276 Views

हल्द्वानी- पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है काठगोदाम चौकी के प्रभारी अमर पाल की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिवत कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम चौकी प्रभारी अमरपाल आज होली का पर्व अपने साथी के साथ मना रहे थे। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ काठगोदाम बैराज में नहाने के लिए चले गए, इस दौरान वह बैराज में डूब गए, यह देख वहां पर नहा रहे उनके साथियों के द्वारा उन्हें बैराज से निकाल नैनीताल रोड स्थित ब्रजलाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।