October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ACS राधा रतुड़ी ने की विधायकगणों से प्राप्त जनहित के 10-10 प्रस्तावो /कार्यों की समीक्षा…

ACS राधा रतुड़ी ने की विधायकगणों से प्राप्त जनहित के 10-10 प्रस्तावो /कार्यों की समीक्षा…

By on October 13, 2023 0 623 Views

देहरादून: विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगणों से प्राप्त व्यापक महत्व / जनहित के 10-10 प्रस्तावो /कार्यों की समीक्षा राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन द्वारा सचिवालय में की गयी। बैठक में सचिव, मुख्यमंत्री डा0 सुरेन्द्र नारायण पाण्डे द्वारा अवगत कराया गया कि  विधायकगणों से प्राप्त कार्यों में लगभग 120 कार्यों के सम्बन्ध में घोषणाएं की जा चुकी हैं। शेष कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने हेतु शासन स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने  विधायकगणों से प्राप्त प्रस्तावों पर समयबद्ध रूप से प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए । बैठक में विशेष कार्याधिकारी आर0सी0शर्मा, उप सविच हीरा सिंह बसेड़ा, अनुसचिव चिरंजी लाल आदि उपस्थित थे।