October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रदेश में एक हजार गांव बनेंगे सोलर ग्राम, सरकार प्रोजेक्ट लगाने पर देगी विशेष रियायतें

प्रदेश में एक हजार गांव बनेंगे सोलर ग्राम, सरकार प्रोजेक्ट लगाने पर देगी विशेष रियायतें

By on December 22, 2022 0 219 Views

देहरादून:  प्रदेश में सूरज की रोशनी से सबसे ज्यादा समय लबरेज रहने वाले गांवों में सरकार बिजली पैदा करेगी। ऐसे 1000 गांवों का चिन्ह्किरण शुरू कर दिया गया है, जहां सरकार सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर विशेष रियायतें देगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सरकार सौर ऊर्जा की दिशा में कई अहम कदम उठाने जा रही है। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रदेश में नई सौर ऊर्जा नीति बन रही है जो कि इसी दिन लागू कर दी जाएगी। इससे 2000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा, एक हजार गांवों को सोलर गांव घोषित किया जाएगा।

इन गांवों का चिन्ह्किरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उरेडा की टीमें हर जिले में ऐसे गांवों को चिन्ह्ति कर रही हैं, जहां इन सूरज की रोशनी अधिकतम समय रहती है। जो भी गांव सोलर ग्राम घोषित होंगे, वहां सोलर प्रोजेक्ट लगाने वालों को सरकार विशेष रियायतें देगी। उन गांवों में होने वाले बिजली उत्पादन को ग्रिड तक ले जाने के लिए भी खास कार्ययोजना बनाई जाएगी।