October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • वादा किया पूरा, सीएम धामी ने वितरित किया 41 श्रमिकों को सहायता राशि चेक, अस्पताल पहुँचकर जाना हाल, देखें Video

वादा किया पूरा, सीएम धामी ने वितरित किया 41 श्रमिकों को सहायता राशि चेक, अस्पताल पहुँचकर जाना हाल, देखें Video

By on November 29, 2023 0 644 Views

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईं। ऑपरेशन सिलक्यारा के तहत जब आखिरी मजदूर ने टनल से बाहर आकर खुली हवा में सांस ली तो देश और दुनिया में बदलते उत्तराखंड का संदेश भी गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं।

चिनूक हेलिकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए जाएंगे श्रमिक

सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाए जाने की सूचना है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर करीब 22 एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा पहले उत्तरकाशी से एम्स हेलीपैड पर सभी श्रमिकों को ले जाया जाएगा। यदि एम्स के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर को लैंडिंग में कोई दिक्कत हुई तो चिनूक की लैंडिंग देहरादून एयरपोर्ट पर कराई जाएगी। जहां से एंबुलेंस द्वारा सभी 41 श्रमिकों को ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी

मजदूरों का हालचाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे जहां से वह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे और सभी 41 श्रमिकों को सहायता राशि की चेक वितरित किए ।