October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का आदेश जारी, पूरी हुई CM की एक और घोषणा

आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का आदेश जारी, पूरी हुई CM की एक और घोषणा

By on December 18, 2021 0 261 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक और घोषणा पूरी हो गई है। सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसक आदेश जारी कर दिया गया है। 5000 पेंशन पाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को अब 6000 रुपये पेंशन मिलेगी। जबकि, 3100 रुपये पेंशन पाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को 4500 रुपये पेंशन मिलेगी।

राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इसको लेकर सीएम धामी ने ऐलान किया था कि राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। घोषणा के बाद कैबिनेट में भी प्रस्ताव पास किया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश जारी होने के साथ ही आंदोलनकारियों की मांग पर भी मुहर लग गई है।