October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड सरकार के टीकाकरण अभियान को सहयोग देने के  प्रयास को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स ने पंतनगर में बिलकुल नई विंगर वैक्सीन वैन डिलीवर की ।

उत्तराखण्ड सरकार के टीकाकरण अभियान को सहयोग देने के  प्रयास को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स ने पंतनगर में बिलकुल नई विंगर वैक्सीन वैन डिलीवर की ।

By on January 5, 2022 0 314 Views

देहरादून / खटीमा, 4 जनवरी, 2022:  अपने परिचालन स्थलों के आस-पास के समुदायों की भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी को दो टाटा विंगर वैक्सीन वैन्स की हल ही में डिलीवरी  की है। यह  दोनों वैन्स उधम सिंह नगर जिले के ग्रामीण अंचलों में सरकार के कोविड टीकाकरण अभियान को सहयोग देने, जागरूकता और टीकाकरण बढ़ाने के लिये प्रदान की गई हैं। विंगर वैक्सीनेशन वैन को 29 दिसंबर 2021 को खटीमा में एक कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाई गई थी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड  के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उधम सिंह नगर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री युगल किशोर पंत, टाटा मोटर्स के पंतनगर प्लांट हेड श्री अनल विजय सिंह, टाटा मोटर्स की प्लांट टीम और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्‍ड के यूनियन जनरल सेक्रेटरी और चेयरमैन मौजूद थे।

टाटा मोटर्स की वैक्सीन वैन टाटा विंगर के वर्सेटाइल प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसे ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को आसान बनाने के लिये कस्टमाइज किया गया है और इसमें सुरक्षा के उन्नत फीचर्स तथा जरूरी मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी हैं। जमीनी स्तर पर इसका परिचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन ऑफिस (डीआईओ) और सरकारी स्वास्थ्य  विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर  में किया जाएगा।