October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां : निवेश लक्ष्य को साधने के लिए चेन्नई, अहममदाबाद और मुंबई में रोड शो

वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां : निवेश लक्ष्य को साधने के लिए चेन्नई, अहममदाबाद और मुंबई में रोड शो

By on October 25, 2023 0 504 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले निवेश लक्ष्य को साधने के लिए घरेलू रोड शो में उतरेंगे। धामी अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ चेन्नई, अहममदाबाद और मुंबई में रोड शो करेंगे। वह बुधवार को चेन्नई के लिए रवाना भी हो जाएंगे।

सोमवार को रोड शो की तैयारी बैठक हुई थी जिसमें स्थान तय कर लिए गए। निवेशक सम्मेलन से पूर्व सरकार हजारों करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग करना चाहती है। इसके लिए सरकार निवेशकों के साथ एमओयू भी कर रही है। नई दिल्ली में निवेशकों को आकर्षित करने के अभियान के शुरुआत के साथ सरकार अब तक विदेश में रोड शो कर चुकी है।

ढाई लाख करोड़ रुपये का निवेश का लक्ष्य

इन तीनों रोड शो का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री धामी करेंगे। ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर प्रदेश सरकार को काफी कामयाबी मिली। इन तीनों ही स्थानों पर हुए रोड शो में सरकार 54,550 करोड़ रुपये के एमओयू कर चुकी है। सरकार ने निवेशक सम्मेलन के जरिये ढाई लाख करोड़ रुपये का निवेश का लक्ष्य रखा है।