October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 9 महीने शादी को हो गए, पति को है न जाने कौन सा मर्ज, पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला…

9 महीने शादी को हो गए, पति को है न जाने कौन सा मर्ज, पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला…

By on September 28, 2023 0 919 Views

मेरठ: शादी काे नौ माह का समय बीत गया हैं, पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं हैं, उल्टे नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदकर देने की मांग कर डाली पत्नी की तरफ से दिल्ली के इस परिवार पर संगीन धाराओं में परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

परतापुर की रहने वाली महिला की शादी मवाना के एक मोहल्ला में दिसंबर 2022 में हुई थी। महिला ने बताया कि 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की गई थी। पति एक आइटी कंपनी में एचआर पद पर है। शादी के बाद से पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं है।

वैवाहिक संबंध भी नहीं बनाए

वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कौशिश नहीं की है। इतना ही नहीं मवाना से उसे अपने साथ दिल्ली भी ले गया। उसके बाद भी दोनों में पति और पत्नी वाला रिश्ता नहीं बन पाया। उल्टे पति लगातार दिल्ली में एक फ्लैट दिलाने की मांग करता रहा। महिला के परिवार ने युवक के बारे में पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी होने लगी। मामला यहां तक पहुंचा कि आरोपित पति ने रेलिंग में सिर मारकर पत्नी की जान लेने तक का प्रयास किया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते लायक नहीं है, उसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग उपचार चलने की बात कह रहे है।