September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय झलुवाजाला में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया ।

राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय झलुवाजाला में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया ।

By on July 26, 2022 0 286 Views

कालाढूंगी। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय झलुवाजाला में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध के विजय आपरेशन में अपने कर्तव्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने वाले हवलदार जगत सिंह महरा की गौरव पूर्ण उपस्थिति रही । मुख्य अतिथि द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारी के फोटो में माल्यार्पण किया गया तथा विद्यालय परिवार द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद समस्त सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग, निबंध , कविता आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई । इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया ।