September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को देहरादून बडी संख्या में कर्मचारी शिक्षक भागीदारी करेंगे।

18 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को देहरादून बडी संख्या में कर्मचारी शिक्षक भागीदारी करेंगे।

By on October 3, 2021 0 389 Views

गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दुरुस्त करने,पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को देहरादून में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की महारैली में रामनगर से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षक भागीदारी करेंगे,उपरोक्त निर्णय समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। संघ भवन,फ़ॉरेस्ट कंपाउंड में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षक कर्मचारी संगठन के मण्डल अध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा राज्य सरकार कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय समितियां गठित कर मामलों को उलझाते ही जा रही है।संयुक्त परिषद नेता वीरेंद्र पांडे ने सभी का आह्वान किया कि एकजुट हो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करें।महासंघ के नेता आनन्द रावत ने कहा सरकार आंदोलनों के दबाब में समझौते जरूर कर रही है पर समझौतों को लागू नही कर रही है
बैठक में मांग की गई कि सभी राज्य कर्मचारियों को 10 सोलह 26 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत वेतनमान दिया जाए । पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि में पूर्व की भांति शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल की जाए ‌।
बैठक में स्थानीय स्तर पर सभी विभागों के कर्मचारी शिक्षकों का एक संयोजक मण्डल गठित किया गया।बैठक में दीवान सिंह बिष्ट,नवेंदु मठपाल,रविन्द्र चौरसिया,मुन्ना लाल गोला,बाल कृष्ण चन्द्र,नवीन घिल्डियाल,नवेन्दु जोशी,वीरेन्द्र पाण्डे,तेजपाल,दिनेश जोशी,बृजमोहन सिंह,भगवत सिंह,तारा दत्त डौर्बी,दयाल सिंह,आनन्द सिंह रावत,आलम अंसारी,हरीश पपनै,बृजमोहन सिंह,देव सिंह,बिशन सिंह बिष्ट,संजय सिंह मौजूद रहे।