October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • डायट प्रशिक्षितों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, नंगे पैर रैली निकाल जताया रौष।

डायट प्रशिक्षितों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, नंगे पैर रैली निकाल जताया रौष।

By on August 10, 2021 0 469 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) विगत 19 माह से अधिक समय से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं डीएलएड डायट प्रशिक्षित बार बार धरना करने पर मजबूर हैं। डायट प्रशिक्षितों ने जूते हाथ में लेकर नंगे पैर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तक शासन व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी के साथ यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शित किया।
प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि सरकार के इस बेरुखे रवैये के विरोध में प्रतिदिन धरना उग्र होगा और ऐसा तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमें नियुक्ति नहीं दे देती।।
इसी के साथ उन्होंने बताया बार बार विभाग से आग्रह करने के बाद भी कोर्ट केस नहीं लगाया जा रहा इसलिए डायट डीएलएड संघ ने आज से क्रमिक अनशन की शुरुआत भी करदी है और आज से धरना प्रदर्शन दिन रात जारी रहेगा और आगे की रणनीति स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया डीएलएड संघ पूरे दलबल के साथ 12 अगस्त को सचिवालय कूच करेंगे। अगर सरकार जल्दी इस पर संज्ञान नहीं लेती तो डिप्लोमा वापसी, जुलूस, मंत्री आवास स्थल पर धरना आदि कार्य करने को हम बाध्य होंगे।।
डायट डीएलएड संघ के साथ धरना में मंच साझा करने बीएड संघ भी आ गया और सभी की एक ही मांग है कि सरकार जल्दी से जल्दी कोर्ट केस का निपटारा कर हमें नियुक्ति दिलाएं।।
प्रदेश उपाध्यक्षा दीक्षा राणा ने कड़े शब्दों में सरकार को चेताया है कि हम हर वो कार्य करेंगे जिससे हमारी भर्ती का रास्ता साफ होता है। यदि हमारी मांग सरकार पूरी नहीं करती तो हम सभी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे और इसका जिम्मा सरकार के ऊपर होगा।।