Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन

रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन

By on June 8, 2026 0 11 Views

रामनगर। रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस, पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रंजीत रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालय से रैली के रूप में निकले और रानीखेत रोड पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

कांग्रेस नेता रंजीत रावत ने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसी के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।