October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करने को अभियान शुरू कर रही भाजपा, आज से शुरू होगा सुझाव पत्र पेटिका अभियान

संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करने को अभियान शुरू कर रही भाजपा, आज से शुरू होगा सुझाव पत्र पेटिका अभियान

By on February 29, 2024 0 824 Views

देहरादून: भाजपा चुनाव संकल्प पत्र तैयार करने हेतु जनता के सुझाव एकत्र करने के लिए वृहद अभियान शुरू करने जा रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि गुरुवार अपराह्न पौने तीन बजे प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा सुझाव पत्र पेटिका अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा । उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती चुनावों की भांति पार्टी अपना चुनाव संकल्प पत्र निर्माण के लिए जनता के बीच जा रही है । जिसके माध्यम से आम लोगों से आगामी सरकार से की जाने वाली अपेक्षाओं और सुझावों को एकत्र किया जाएगा । यह सुझाव, पत्र पेटिका एवं ऑनलाइन माध्यम नमो एप और सरल एप से दिए जा सकते हैं । जिनके आधार पर पार्टी आम चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र संकल्प पत्र के रूप में तैयार करेगी । सार्वजनिक किए जाने वाले इस संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा जनता से किए वादे होंगे । जिसके साथ, सरकार में आने पर शत प्रतिशत पूरा करने की मोदी की गारंटी होगी । कल संकल्प पत्र पेटिका को प्रदेश की लोकसभा क्षेत्रों की सभी विधानसभाओं में भेजा जाएगा । ऑनलाइन और ऑफलाइन मध्यम से राज्य में एकत्र सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा ।

पार्टी की कोशिश है कि समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझावों को लिया जाए ताकि जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी का समग्र, सर्वसमावेशी संकल्प तैयार कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके ।