हल्दूचौड़ में श्रमिक कल्याण बोर्ड का कैंप आयोजित, 500 से अधिक श्रमिकों को हाइजिन किट वितरित
हल्दूचौड़। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से हल्दूचौड़ स्थित बैंकट हॉल में श्रमिकों के लिए कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया।
इस दौरान विधायक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त सुनील तिवारी, एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, श्रम निरीक्षक संजीव कनडारी सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कैंप में 500 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को न्यूट्रिशन एजुकेशन के साथ हाइजिन किट वितरित की गईं। इसके अलावा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

